Join WhatsApp GroupJoin Now
Join Telegram GroupJoin Now

UP Sipahi Bharti Latest News: यूपी में 19000 नए पदों पर सिपाही की भर्ती हेतु देखें पूरा शेड्यूल, भर्ती बोर्ड ने दी खुशखबरी

UP Sipahi Bharti Latest News: उत्तर प्रदेश में पुलिस सिपाही के कुल 19000 से ज्यादा पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के माध्यम से सूचना जारी कर दिया गया है। पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के माध्यम से आने से अधिक पदों पर सीधी भर्ती हेतु विज्ञप्ति मई के पहले सप्ताह में घोषित किए जाने की तैयारी चल रही है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के द्वारा इसकी तैयारी अब पूरी तरह से कर लिया गया है। तमाम सूत्रों के यहां पर माना जाए तो परीक्षा करने वाली जो कंपनी है उसका चयन करते हुए शासन से आवश्यक अनुमति यहां पर लिया जा रहा है। विज्ञप्ति जारी होने के बाद इन पदों हेतु ऑनलाइन आवेदन लिया जाना भी शुरू कर दिया जाएगा। आपको बता दिया जाता है कि उत्तर प्रदेश के लाखों अभ्यर्थियों को फिर से नयी भर्ती के नोटिफिकेशन का इंतजार बना हुआ है।

यूपी सिपाही नई भर्ती को लेकर ताजा अपडेट

यूपी सिपाही नई भर्ती को लेकर ताजा अपडेट के बारे में बात कर लिया जाए तो डीजीपी मुख्यालय के माध्यम से बीते दिनों भर्ती बोर्ड को सिपाही के 19220 पदों पर सीधी भर्ती करने हेतु प्रस्ताव यहां पर भेजा गया था। जिसके बाद बोर्ड के माध्यम से तैयारी भी शुरू कर दिया गया था। बोर्ड ने अप्रैल महीने के अंतिम सप्ताह में विज्ञप्ति जारी करने की संभावना को यहां पर जताया था। हालांकि कुछ औपचारिकता पूरी करने की वजह से इसमें कुछ समय भी लगने वाला है। अधिकारियों के आधार पर यह जानकारी निकल कर आ रही है कि मई के पहले सप्ताह तक में इस विज्ञप्ति को जारी किए जाने की तैयारी भारती बोर्ड के माध्यम से की जा रही हैं।

यूपी सिपाही नई भर्ती हेतु यहां है पदों का पूरा विवरण

यूपी सिपाही की नई भर्ती हेतु पदों के विवरण के बारे में बात कर लिया जाए तो पीएसी में 9837 पद रिक्त है। विशेष सुरक्षा बल में 1341 पद रिक्त है। लखनऊ, गोरखपुर, बदायूं में पीएसी की महिला वाहिनी हेतु 2282 पद रिक्त है और नागरिक पुलिस में 3245 रिक्त है। सशस्त्र पुलिस में 2444 पद रिक्त है और घुड़सवार पुलिस के 71 पदों पर सीधी भर्ती हेतु विज्ञप्ति जारी करते हुए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया जाएगा। तत्पश्चात लिखित परीक्षा का आयोजन होगा आप सभी को बता देते हैं यूपी सिपाही की जो नई भर्ती जारी होगी उसके तहत यहां पूरे रिक्त पदों का विवरण है।

यूपी सिपाही भर्ती हेतु सीएम का बड़ा आदेश

उत्तर प्रदेश सिपाही भर्ती हेतु मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा आदेश भी मिल गया है। आप सभी की जानकारी के लिए बता दिया जाता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के माध्यम से आदेशित किया गया है कि पुरानी भर्ती प्रक्रिया तो पूर्ण हो गई है तो ऐसे में नयी भर्ती की प्रक्रिया को भी जल्द शुरू किया जाए तो ऐसे में जानकारी यह निकलकर आ रही है कि भर्ती बोर्ड के माध्यम से मई के पहले सप्ताह में ऐसे पदों पर सिपाही की नई भर्ती के हेतु विज्ञापन घोषित कर दिया जाने वाला है और आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी और उत्तर प्रदेश के जो भी अभ्यर्थी पिछली भर्ती में असफल हुए थे या फिर पिछली भर्ती में सम्मिलित होने का अवसर नहीं मिला तो होना अभ्यर्थियों को नई भर्ती में सम्मिलित होने का अवसर मिलने जा रहा है।

Join WhatsApp GroupJoin Now
Join Telegram GroupJoin Now

Leave a Comment