CBSE CTET Result Date 2026: सीटेट 2026 का रिजल्ट मार्च महीने में आएगा, देखिए पूरी खबर

By: Santosh Singh

On: Sunday, March 1, 2026 8:39 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

CBSE CTET Result Date 2026: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 का आयोजन सफल पूर्वक 7 व 8 फरवरी को हो गया है और ऑफिशियल आंसर की और रिजल्ट का अभ्यर्थी इंतजार करना शुरू कर चुके हैं। इस परीक्षा में लगभग 25 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के द्वारा आवेदन किया गया था। 7 व 8 फरवरी को देश भर के 140 शहर में यह सीटेट परीक्षा आयोजित हुई थी अब अभ्यर्थियों की नजरे ctet.nic.in पर टिका हुआ है।

सीबीएसई के माध्यम से केंद्रीय शिक्षक पत्र परीक्षा का आयोजन कर लेने के बाद 15 दिनों के भीतर से प्रोविजनल आंसर की हमेशा घोषित करता है। ऐसे में केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 की आंसर की बोर्ड के माध्यम से अब कभी भी घोषित किया जा सकता है। प्रोविजनल आंसर की जैसे ही जारी होता है इसके बाद फाइनल आंसर की जारी होगी फाइनल आंसर की के आधार पर सीटेट का रिजल्ट आएगा मिली जानकारी के आधार पर सीटेट का रिजल्ट मार्च के दूसरे या तीसरे सप्ताह में कभी भी आ सकता है।

CTET Result 2026 के पहले आएगी सीटेट की आंसर

सीबीएसई के माध्यम से हर वर्ष एक ही पैटर्न पर रिजल्ट घोषित करता है पहले केंद्रीय शिक्षक पत्र परीक्षा की आंसर की जारी होगी इसके बाद फाइनल आंसर की और रिजल्ट एक साथ जारी होगा जितने भी उम्मीदवार है रोल नंबर और जन्म तिथि के माध्यम से सीटेट की आंसर की को डाउनलोड व चेक कर पाएंगे। इसके अतिरिक्त बोर्ड के माध्यम से जितने भी उम्मीदवार हैं उनकी ओएमआर शीट की स्कैन की गई कॉपियों को अपलोड किया जाएगा।

CTET 2026 Result Overview

विवरणजानकारी
परीक्षा नामकेंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026
आयोजक बोर्ड नामCBSE ( केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड )
परीक्षा का स्तरराष्ट्रीय स्तर
परीक्षा का मोडऑफलाइन
परीक्षा की डेट7 व 8 फरवरी 2026
शहर की कुल संख्या140 शहर
ऑफिसियल वेबसाइटctet.nic.in

अभ्यर्थी सीटेट आंसर की के बाद कर पाएंगे ऑब्जेक्शन

जो भी अभ्यर्थी सीटेट की आंसर की चेक कर लेंगे अगर वह किसी प्रश्न पर सवाल उठाना चाह रहे हैं या आपत्ति दर्ज करना चाह रहे हैं तो आंसर की जारी होने के ठीक बाद सीबीएसई के माध्यम से आपत्ति का विंडो खोला जाएगा और यह आपत्ति विंडो के माध्यम से दो से तीन दिनों के लिए सक्रिय रहेगा अगर किसी भी अभ्यर्थी को किसी भी प्रश्न के उत्तर पर कोई भी संदेश दिख रहा है तो ₹1000 प्रति प्रश्न के अनुसार शुल्क जमा कर देना है अगर उसकी चुनौती सही पाया जाता है तो अभ्यर्थी का शुल्क वापस हो जाएगा इसके बाद फाइनल आंसर की में करेक्शन कर दिया जाएगा।

सीटेट रिजल्ट 2026 कब तक आएगा जानिए

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का आंसर की पर आपत्ति व निपटारा कर देने के बाद केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 का रिजल्ट आएगा। तमाम मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मार्च 2026 के बीच तक केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट कभी भी घोषित हो सकता है। सफल होने वाले जो उम्मीदवार हैं उनके अनुपात व प्रमाण पत्र ऑनलाइन डिजिटल अकाउंट में डिजिटल रूप से उपलब्ध हो जाएगा जो कि जीवन भर काम आ पाएगा।

सीटेट का रिजल्ट कैसे देखें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के माध्यम से प्रोविजनल आंसर की वह फाइनल आंसर की के बाद रिजल्ट कभी भी घोषित हो सकता है। इसके बाद ऑफिशियल वेबसाइट पर अभ्यर्थी निम्न स्टेप का पालन करते हुए रिजल्ट को चेक कर पाएंगे।

  • रिजल्ट चेक करने हेतु सबसे पहले सीटेट की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाना है।
  • इसके बाद रिजल्ट के क्षेत्र में दिए गए लिंक पर क्लिक कर देना है।
  • नया पेज खुल जाने के बाद अभ्यर्थियों को रोल नंबर डाल देना है।
  • सभी जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है।
  • अब क्लिक कर देने के बाद आपका स्कोर कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा जिसको भविष्य हेतु प्रिंट आउट लेकर रख पाएंगे

CTET 2026 हेतु इस तरह ओरिजिनल प्रमाण पत्र मिल पाएगा

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के माध्यम से सीटेट रिजल्ट जारी हो जाने के बाद सर्टिफिकेट और मार्कशीट डिजिलॉकर पर उपलब्ध हो पाएगा। आप उमंग एप के माध्यम से सीटेट रिजल्ट चेक कर पाएंगे। इसके अलावा अभ्यर्थियों को बाद में ओरिजिनल प्रमाण पत्र प्राप्त हो पाएगा। सीटेट प्रमाण पत्र कक्षा 1 से लेकर 8 तक के विद्यालय में शिक्षक बनने हेतु एक न्यूनतम पात्रता परीक्षा है एक बार परीक्षा पास कर लेते हैं तो विज्ञापन की शर्तों के आधार पर शिक्षक भर्ती हेतु आवेदन करने हेतु पूरी तरीके से पात्र मान लिया जाएंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment